योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी या अरविंद केजरीवाल, कौन है देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, देखें सर्वे के नतीजे
भारत के लोकप्रिय मुख्यमंत्री:
इंडिया मूड ऑफ द नेशन ने अगस्त 2023 में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर एक सर्वे किया था। उनका टाइटल था, जानिए, सभी राज्यों के सबसे प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री के बारे में। तो आज हम बात करेंगे मुख्यमंत्रियों की टॉप-5 सूची में फिलहाल कौन-कौन शामिल हैं? कौन से ऐसे मुख्यमंत्री है जो भारत में सबसे ज्यादा इस समय लोकप्रिय है इसके साथ साथ हम उनके बारे में भी अधिक जानकारी जुटाएंगे, उनके कार्य पद्धति के बारे में भी जानेंगे हम।
भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे:
2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर इंडिया टुडे- वोटर मूड ऑफ द नेशन का एक सर्वे जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने लोकसभा में सीटों के गणनाओं के आधार पर आकलन किया है उसके साथ साथ उन्होंने देश के सभी राज्यों के उत्तरदाताओं व मतदाताओं से भी अपील किया था कि वो इस योजना में भाग लेकर इसे सफल बनाए। इंडिया टुडे ने भारत के लोगों से 30 मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन व उनके कार्यकाल और काम के गणना को लेकर को रेटिंग देने के लिए कहा था। इसमें देश के कोने कोने से लोगो ने अपना विचार साझा भी किया। इस प्रतियोगिता में कुल एक लाख चौतीस हजार चार सौ सतासी ( 134,487 ) उत्तरदाताओं और मतदाताओं ने भाग लिया था और अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को चुनाव भी किया। सर्वे के खत्म होने के बाद उन्होंने नतीजों में पाया कि पूरे देश के लोगों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी है। इस आधार पर इंडिया टुडे ने वर्तमान में भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदित्या योगीनाथ को सबसे ज्यादा पॉपुलर CM of the India के विनर रहे (भारत के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री)। इसके अलावा इसका खिताब यानि कि उन्हें अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच हुए यानि कि एक महीने के इस सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि उनके अनुसार देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है इस समय पूरे भारत में? इसके जवाब में लोगो ने सबसे ज़्यादा 43 प्रतिशत वोट देकर लोगों ने योगी आदित्यनाथ को भारत का नंबर 1 मुख्यमंत्री बताया। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दूसरा पायदान वाला स्थान मिला। इसी महीने जारी हुए सर्वे में पता चला है कि 19 प्रतिशत लोग केजरीवाल को देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मानते हैं। हालाँकि, जनवरी 2023 में इसी सवाल पर किए गए सर्वे के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में 4 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ था, जबकि दिल्ली के सीएम को उस समय तीन प्रतिशत कम वोट मिले थे। आइए जानते है इस लिस्ट में और किस किस बड़े नेताओं के नाम शामिल है।
ये भी हैं लोकप्रिय सीएम!
देश के लोकप्रिय व प्रसिद्ध मुख्यमंत्री की सूची में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम तीसरे स्थान पर है। उन्हें कुल मिलकर लोगो के द्वारा 8.8 प्रतिशत वोट मिले। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन चौथे स्थान पर झंडा गढ़ा हैं उन्हें लोगों ने कुल 5.6 प्रतिशत लोग ने चुना, आप यूं कह सकते है कि लोगों ने उन्हें 5.6 प्रतिशत वोट देकर जीता कर 4 स्थान पर काबिज किया हैं। वहीं इस जीत में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 3 प्रतिशत वोटों पाकर देश के पाँचवे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के लिस्ट में अपना नाम सुमार किया हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 3 प्रतिशत वोटों के साथ पाँचवें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की अंक तालिका में शामिल हुए है।
देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री?
- योगी आदित्यनाथ- 43 प्रतिशत
- अरविंद केजरीवाल- 19 प्रतिशत
- ममता बनर्जी- 8.8 प्रतिशत
- एमके स्टालिन- 5.6 प्रतिशत
- नवीन पटनायक- 3 प्रतिशत
सर्वे में किसकी लोकप्रियता बढ़ी, किसकी घटी?
इस साल जनवरी में किए गए इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आंकड़ों का आकलन करें तो पिछले सर्वे के मुकाबले इस बार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दिल्ली के सीएम को वहीं इस साल के जनवरी 2023 में 16 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, ममता बनर्जी की लोकप्रियता में भी भारी मात्रा में इजाफा हुआ है। इस साल जनवरी में उन्हें 7.3 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि वर्तमान में वे 8.8 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे सबसे लोकप्रिय सीएम हैं भारत की।
एमके स्टालिन
देश के 30 लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में एमके स्टालिन चौथे स्थान पर काबिज हैं। तमिलनाडु के सीएम को इस साल जनवरी के सर्वे में 4.6 प्रतिशत वोट मिले थे, जो हालिया आंकड़ों से केवल एक प्रतिशत कम है। सर्वे के अनुसार, नवीन पटनायक इस दौड़ में पांचवें स्थान पर हैं। पिछले जनवरी के सर्वेक्षण में उन्हें 3.4 प्रतिशत वोट मिले थे। इस हिसाब से, नवीनतम सर्वेक्षण में उनकी लोकप्रियता में 0.4 प्रतिशत की गिरावट सामने आई है।
जनवरी के सर्वेक्षण की तुलना में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्राफ बढ़ा है। इंडिया टुडे के जनवरी 2023 के सर्वेक्षण में सीएम योगी को 39.1 प्रतिशत वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें
